Advertisement
11 May 2016

रहमान ने गूगल के सहारे जाना पेले को

रहमान ने ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ी के जीवन पर बनी बायोपिक पेले : द बर्थ ऑफ लेजेंड के लिए संगीत दिया है। रहमान ने कहा, फिल्म में संगीत देने के लिए जब मुझ से संपर्क किया गया था तो मैंने सबसे पहले पेले के बारे में जानने के लिए गूगल सर्च किया क्योंकि मेरी जिंदगी केवल संगीत है। पटकथा पढ़ने के बाद ही मैंने जाना कि वह कौन हैं और उनके बारे में कई अद्भुत बातें भी मुझे पता चलीं।

स्लमडॉग मिलियनेयर में संगीत देने वाले रहमान को लगता है कि फिल्म में बैकग्राउंड संगीत देना एकल गीत बनाने की तुलना में आसान है। फुटबॉल के खेल में पेले की विरासत की गाथा बताने वाली इस फिल्म के गीत गींगा का संगीत रहमान ने दिया है।

रहमान ने बताया कि उन्होंने फिल्म के संगीत को ब्राजील के क्षेत्रीय संगीत और अंतरराष्ट्रीय समझ के अनुरूप रखने का प्रयाय किया है। संगीत भले ही भारतीय न लगे लेकिन फिल्म को वह उर्जा जरूर प्रदान करे जिसकी उसे जरूरत है।

Advertisement

फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। फिल्म में केविन डी पोउला, विसेंट डी ओनोफ्रियो, रॉडिगो सेंटोरो, डीएगो बोनेता और कोलम मेने जैसे सितारे हैं। 

TAGS: a r rahman, pele, brazilian soccer player, ए आर रहमान, पेले, ब्राजिलियन फुटबॉल खिलाड़ी
OUTLOOK 11 May, 2016
Advertisement