Advertisement
19 November 2023

निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस के सिर सजा मिस यूनिवर्स-2023 का ताज

निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस के सिर सजा मिस यूनिवर्स-2023 का ताज | पीटीआई

निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने वर्ष 2023 के लिए ‘मिस यूनिवर्स’ का ताज अपने नाम किया है। अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में उनके देश की यह पहली जीत है।

पलासियोस ने ‘मिस इंडिया’ श्वेता शारदा सहित 83 अन्य देशों की प्रतिभागियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यह खिताब अपने नाम किया। भारत की श्वेता शारदा शीर्ष 20 प्रतियोगियों की सूची में जगह बनाने में सफल रहीं।

‘मिस यूनिवर्स’ प्रतियोगिता का 72वां संस्करण शनिवार रात अल साल्वाडोर के सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में आयोजित किया गया था। ‘मिस यूनिवर्स’ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर यह जानकारी साझा की। ‘मिस यूनिवर्स’ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया, ‘‘मिस यूनिवर्स-2023 शेन्निस पलासियोस हैं।’’

Advertisement

पलासियोस को अमेरिका की आर’बोनी गेब्रियल ने ताज पहनाया, जिन्होंने वर्ष 2022 के लिए मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।

इस कार्यक्रम में मिस थाईलैंड एन्टोनिया पोर्सिल्ड प्रथम रनर-अप और मिस ऑस्ट्रेलिया मोरया विल्सन दूसरी रनर-अप रहीं। समारोह में अमेरिकी गायक-गीतकार जॉन लीजेंड ने अपने लोकप्रिय गीत ‘‘ऑल ऑफ मी’’ का प्रदर्शन किया।

TAGS: Sheynnis Palacios, Nicaragua, crowned, Miss Universe 2023
OUTLOOK 19 November, 2023
Advertisement