Advertisement
29 October 2021

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन, गंभीर हालत में आईसीयू में कराया गया था भर्ती

ट्विटर

साउथ फिल्म इंड्रस्टीज के स्टार पुनीत राजकुमार उर्फ अप्पू का शुक्रवार को निधन हो गया है। उन्हें गंभीर हालत में बेंग्लुरु के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया था। क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी साझा की है। 46 वर्षीय पुनीत कन्नड़ सिनेमा के पावर स्टार करे जाते थे। उनके निधन के बाद राज्य छुट्टी की घोषणा भी की गई है।

पुनीत राजकुमार की तबियत खराब होने पर शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहले उन्हें सीने में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।

Advertisement

क्रिकेटर वेंकटेस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनका निधन हो गया है। क्रिकेटर ने लिखा, ‘ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि एक्टर पुनीत राजकुमार नहीं रहे। उनके परिवार, दोस्त और फैंस को मेरी संवेदनाएं।’ इसके साथ ही उन्होंने फैंस से प्रार्थना की कि वो शांति बनाए रखें और उनके परिवार का सहयोग करें।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पुनीत राजकुमार, क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद, साउथ फिल्म इंड्रस्टीज के स्टार, Puneet Rajkumar, Cricketer Venkatesh Prasad, Star of South Film Industries
OUTLOOK 29 October, 2021
Advertisement