Advertisement
20 October 2015

बाहुबली से हार गई रुद्रमादेवी

खूबसूरत अनुष्का जब रुद्रमादेवी के रूप में परदे पर आने वाली थीं, तभी से उम्मीद थी कि यह फिल्म उत्तर भारत में बाहुबली का रेकॉर्ड तोड़ देगी। लेकिन रुद्रमादेवी पहले हफ्ते में कोई कमाल नहीं दिखा पाई। इसी के साथ आई पुली में श्रीदेवी का भी जलवा नहीं चल सका।

पिछले दिनों बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली ने सभी फिल्मों को पछाड़ दिया था। उसके बाद दक्षिण के निर्देशकों को उम्मीद जागी थी कि अब उनकी फिल्मों के दिन भी फिर जाएंगे। रुद्रमादेवी भी बाहुबली की तरह पौराणिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म थी।  

TAGS: rudramadevi, anushka, bahubali, रुद्रमादेवी, अनुष्का, बाहुबली
OUTLOOK 20 October, 2015
Advertisement