Advertisement
11 January 2023

'गोल्डन ग्लोब 2023' में आरआरआर का झंडा बुलंद, फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने ने जीता पुरस्कार

दक्षिण भारतीय फिल्म आरआरआर ने 'गोल्डन ग्लोब 2023' में इतिहास रच दिया है। फिल्म को तेलुगु गाने 'नाटू नाटू' के लिए सर्वश्रेष्ठ गाने का पुरस्कार मिला है।

दुनिया के सबसे चर्चित अवॉर्ड शो 'गोल्डन ग्लोब 2023' में भारत की ओर से साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर भी 'गोल्डन ग्लोब 2023' के नामांकन में थी।

बता दें कि कि गोल्डन ग्लोब 2023' पुरस्कार में फिल्म 'आरआरआर' को दो श्रेणियों में नामांकन मिला था, जिनमें एक 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म- गैर अंग्रेजी' और दूसरा 'सर्वश्रेष्ठ मूल गीत-चलचित्र' शामिल था। हालांकि सर्वश्रेष्ठ फिल्म की दौड़ में राजामौली को निराशा हाथ लगी है। विशेष बात यह है कि फिल्म 'आरआरआर' इस पुरस्कारों में नामांकन पाने वाली दो दशक से अधिक समय में पहली भारतीय फिल्म है। इससे पहले ‘विदेशी भाषा' श्रेणी में फिल्मों 'सालाम बॉम्बे!' (1988) और 'मॉनसून वेडिंग' (2001)। इन दोनों फिल्मों का निर्देशन मीरा नायर ने किया था।

Advertisement

दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली पुरस्कार समारोह में अपनी पत्नी रमा राजामौली के साथ पहुंचे। इस दौरान रमा साड़ी में दिखाई दीं। वहीं निर्देशक काला कुर्ता-धोती में दिखाई दिए। इस पूरे परिधान में एसएस और रमा राजामौली का बेहद सादगी भरा अंदाज नजर आया। लिहाजा सोशल मीडिया पर साउथ सिनेमा के इस दिग्गज कपल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

फिल्म आरआरआर' को पिछले वर्ष मार्च में सिनेमा घरों में रिलीज किया गया था और यह ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: SS Rajamouli, RRR, Golden Globe, Naatu Naatu, best original song
OUTLOOK 11 January, 2023
Advertisement