Advertisement
02 September 2021

टीवी एक्टर और बिग बॉस-13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, महज 40 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

ट्विटर

फेमस टीवी एक्टर और 'बिग बॉस 13' के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया है। खबरों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। बताया जा रहा है कि वो रात को दवाई लेकर सोए थे, लेकिन उन्होंने कौन सी दवाई ली थी इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

मुंबई पुलिस के अनुसार अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की एक टीम जांच के लिए शुक्ला के आवास पर मौजूद है। 

फिलहाल निधन के बाद सिद्धार्थ शुक्ला की डेड बॉडी मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में ही है। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर से पूरे इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। वे आखिरी बार 'बिग बॉस ओटीटी' में शहनाज गिल के साथ नजर आए थे।

Advertisement

सिद्धार्थ शुक्ला के करियर की शुरुआत सही मायनों में कलर्स पर 'बालिका वधु' से हुई थी। उस टीवी सीरियल में सिद्धार्थ को बहुत पॉपुलैरिटी मिली थी। उसके बाद उन्होंने अपने जीवन में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

बालिका वधु के बाद वे 'दिल से दिल' तक सीरियल में नजर आए। टीवी के अलावा उन्हें बॉलीवुड में भी काम करने का मौका मिला था। उन्होंने 'हम्टी शर्मा की दुल्हनियां' में भी किरदार निभाया था।

सिद्धार्थ के निधन की खबर से उनके फैंस को गहरा दुख हुआ है। बहुत कम उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

TAGS: सिद्धार्थ शुक्ला, बिग बॉस विनर, टीवी एक्ट्रेस की मौत, Siddharth Shukla, Bigg Boss winner, TV actress dies
OUTLOOK 02 September, 2021
Advertisement