Advertisement
10 January 2022

कोरोना का प्रकोप: पिछले 24 घंटों में सामने आए करीब 1 लाख 80 हजार नए केस, सक्रिय मरीजों की संख्या 7 लाख के पार

देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1 लाख 79 हजार 723 नए मामले आए, 46 हजार 569 रिकवरी हुईं और 146 लोगों की कोरोना से मौत हुई। वहीं देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4 हजार 33 हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र और राजस्थान में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 1 हजार 216 और 529 मामले हैं। ओमिक्रोन के 4 हजार 33 मरीजों में से 1 हजार 552 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.29% और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 7.92% है।

Advertisement

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13 लाख 52 हजार 717 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 69 करोड़ 15 लाख 75 हजार 352 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोविड-19 के कुल आंकड़े

कुल मामले: 3,57,07,727
सक्रिय मामले: 7,23,619
कुल रिकवरी: 3,45,00,172
कुल मौतें: 4,83,936
कुल वैक्सीनेशन: 1,51,94,05,951

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना अपडेट, कोविड 19, कोरोना संक्रमण, कोरोना वायरस, corona update, covid 19, corona infection, corona virus
OUTLOOK 10 January, 2022
Advertisement