Advertisement
18 May 2022

देश में पिछले 24 घंटे में मिले 1,829 कोरोना केस, 33 लोगों ने तोड़ा दम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत में एक दिन में 1,829 नए कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,31,27,199 हो गई है, जबकि सक्रिय मामले घटकर 15,647 हो गए हैं।

मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि 33 ताजा मौतों के साथ महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 5,24,293 हो गई है। आकड़ों के अनुसार देश में रिकवरी रेट 98.75 हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या में 753 मामलों की कमी दर्ज की गई है।
आंकड़ों के अनुसार दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.42 प्रतिशत और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.57 प्रतिशत दर्ज की गई। अभी तक कुल 4,25,87,259 लोग संक्रमण से ठीक हो गए हैं।

Advertisement

मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में प्रशासित संचयी खुराक 191.65 करोड़ से अधिक हो गई है।

देश में अब तक कुल 5,24,293 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 1,47,855, केरल से 69,434, कर्नाटक से 40,105, तमिलनाडु से 38,025, दिल्ली से 26,198, उत्तर प्रदेश से 23,513 और पश्चिम बंगाल से 21,203 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें सहरुग्णता (comorbidities) के कारण हुईं है।

  

TAGS: Corona Virus, Covid-19, Daily Covid Cases, Ministery of Health, Covid Death
OUTLOOK 18 May, 2022
Advertisement