Advertisement
12 June 2022

अब गुजरात में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 4 लोग घायल और 14 गिरफ्तार

PTI/प्रतिकात्मक तस्वीर

गुजरात के आणंद जिले में सांप्रदायिक झड़प हो गई जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल और तीन अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोरसाड कस्बे में शनिवार की रात एक विवादित जमीन पर ईंटें डालने के मामले में हुई घटना के सिलसिले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
       
पुलिस उपाधीक्षक डी आर पटेल ने बताया कि बाद में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के 50 गोले दागे और रबर की 30 गोलियां दागी। उन्होंने कहा कि कस्बे में भारी सुरक्षा तैनात की गई है और स्थिति नियंत्रण में है।
       
अधिकारी ने कहा, "शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक समुदाय के कुछ लोग एक विवादित भूखंड पर ईंटें बिछा रहे थे। दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों में कहा-सुनी हो गई। बाद में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के सदस्य एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिए।"

उन्होंने बताया कि सतर्क होने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों समुदायों के सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय प्रमुख भी वहां पहुंचे और लोगों से कहा कि जब तक विवाद का समाधान नहीं हो जाता, तब तक वे भूखंड पर ईंटें न लगाएं।

हालांकि, दोनों समुदायों के सदस्यों ने एक दूसरे पर पथराव किया और आपस में भिड़ गए।  पटेल ने कहा कि हिंसा में एक पुलिस कांस्टेबल और एक अन्य व्यक्ति को चाकू मार दिया गया, दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए।

Advertisement

         

TAGS: Gujarat, Communal violence, Police action, Two community fight, FIR
OUTLOOK 12 June, 2022
Advertisement