Advertisement
28 September 2023

भारत का विदेशी कर्ज 624 अरब डॉलर तक पहुंचा, आरबीआई ने जारी किया आंकड़ा

भारत का विदेशी कर्ज जून 2023 के अंत में मामूली रूप से बढ़कर 629.1 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया. भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों में यह बात सामने आई। हालांकि लोन-जीडीपी अनुपात में गिरावट आई है।

आंकड़ों के अनुसार, कर्ज में 4.7 अरब अमेरिकी डॉलर का इजाफा हुआ है। मार्च के अंत में यह 624.3 अरब अमेरिकी डॉलर था।

आरबीआई ने कहा, ‘‘जून 2023 के अंत में विदेशी ऋण और सकल घरेलू उत्पाद का अनुपात घटकर 18.6 प्रतिशत हो गया, जो मार्च 2023 के अंत में 18.8 प्रतिशत था। ’’

Advertisement

आरबीआई ने कहा कि सरकार का सामान्य बकाया कर्ज कम हुआ, जबकि गैर-सरकारी कर्ज जून 2023 के अंत में बढ़ गया।

इसके अलावा, विदेशी कर्ज में 32.9 प्रतिशत की सबसे अधिक हिस्सेदारी कर्ज की रही। इसके बाद इसमें मुद्रा तथा जमा, व्यापार ऋण और अग्रिम व ऋण प्रतिभूतियों का योगदान रहा।

TAGS: Foreign loan, India foreign loan increase, RBI, Reserve Bank of India, Loan GDP Ratio
OUTLOOK 28 September, 2023
Advertisement