Advertisement
13 June 2022

15 जून को अयोध्या जाएंगे आदित्य ठाकरे, राउत बोले- कोई राजनितिक कार्यक्रम नहीं है

15 जून को अयोध्या जाएंगे आदित्य ठाकरे, राउत बोले- कोई राजनितिक कार्यक्रम नहीं है

शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए 15 जून को अयोध्या जाएंगे।

राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, "यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है।" उन्होंने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं और नेताओं की एक टीम पहले से ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में ठाकरे की यात्रा की व्यवस्था की देखभाल के लिए मौजूद है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे की अयोध्या यात्रा ऐसे समय हो रही है जब हिंदुत्व के मुद्दे पर उनकी पार्टी को भाजपा और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।

Advertisement

आदित्य ठाकरे के चाचा और मनसे प्रमुख राज ठाकरे, जिन्होंने हाल ही में मस्जिदों के ऊपर से लाउडस्पीकर हटाने का आह्वान किया था, ने भी कहा था कि वह इस महीने अयोध्या जाएंगे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उनकी यात्रा स्थगित कर दी गई थी।

राउत ने कहा कि आदित्य ठाकरे 15 जून को यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे और वहां से वह अयोध्या जाएंगे। उन्होंने कहा कि “ठाकरे राम लला का आशीर्वाद लेंगे।  वह राम मंदिर निर्माण स्थल का भी दौरा करेंगे। वह सरयू नदी के किनारे 'आरती' में भी शामिल होंगे।'
         

TAGS: Aditya Thackeray, Ayodhya, Sanjay Raut, Raj Thackeray, Shuvsena, Ram Mandir
OUTLOOK 13 June, 2022
Advertisement