Advertisement
08 January 2024

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात जेल में बंद आप विधायक वसावा से मुलाकात की, भाजपा पर निशाना साधा

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात जेल में बंद आप विधायक वसावा से मुलाकात की, भाजपा पर निशाना साधा

बाद में संवाददाताओं से केजरीवाल ने कहा, “हम चैतर वसावा और शकुंतलाबेन से मिले…वे ठीक हैं, स्वस्थ हैं, उनका हौसला बुलंद है और वे लड़ेंगे और संघर्ष करेंगे। आखिरकार हमें भाजपा को गुजरात से उखाड़ फेंकना है और ये काम जनता करेगी क्योंकि इनका अत्याचार और तानाशाही का घड़ा भर चुका है।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि विधायक को जेल में डाल दिया गया क्योंकि उन्होंने जनता को प्रभावित करने वाले मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि विधायक और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी से गुजरात के आदिवासी समुदाय में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों ने रविवार को (भरूच में) रैली में अपना गुस्सा जाहिर किया। मान ने कहा कि भाजपा जिस तरह से जनता के लिए लड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है, वह पूरे देश के लिए एक चुनौती है।

उन्होंने दावा किया, “जो भी जनता के लिए काम करता है और लोकप्रिय है, उसे ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके फर्जी मामलों के आधार पर जेल में डाल दिया जाता है।”

TAGS: Arvind kejriwal, Bhagwant Mann, Kejriwal met MLA Vasava, Loksabha election 2024, AAP, BJP
OUTLOOK 08 January, 2024
Advertisement