Advertisement
07 June 2022

भगवंत मान 27 जून को पेश करेंगे पंजाब का बजट, कर सकते हैं कई बड़े वादे

पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 24 जून से शुरू होगा और भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार अपना पहला बजट 27 जून को पेश करेगी। यहां हुई कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। खबरों के अनुसार भगवंत मान इस बजट में कई बड़े वादे कर सकते हैं।

बैठक के मान ने कहा कि सभी पंजाबियों को बधाई! आम लोगों के सुझावों से तैयार किया गया बजट पंजाब के इतिहास में पहली बार पेश किया जाएगा। पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक में फैसला किया गया कि बजट सत्र 24 जून से 30 जून तक चलेगा और आम लोगों का बजट 27 जून को पेश किया जाएगा।

इससे पहले, आप के नेतृत्व वाली सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए राज्य के बजट के लिए आम जनता से सुझाव मांगे थे, जबकि इसे "जनता बजट" करार दिया था।

Advertisement

बता दें कि आम आदमी पार्टी मार्च में राज्य के 117 पंजाब विधानसभा क्षेत्रों में से 92 जीतने के बाद सत्ता में आई थी।
विधानसभा ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले तीन महीनों, अप्रैल से जून के लिए लेखानुदान पारित किया था।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bhagwant Mann, budget, Punjab, AAP, Kejriwal
OUTLOOK 07 June, 2022
Advertisement