Advertisement
12 October 2023

बिहार: रेल हादसे पर मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान, मंत्रालय और केंद्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के बक्सर में हुए रेल हादसे पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और कहा कि इस तरह की दुर्घटना पर रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। खड़गे ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "नई दिल्ली से असम जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बिहार के बक्सर में पटरी से उतर जाने की खबर बेहद पीड़ादायक है। इस भयावह हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है और 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।"

उन्होंने कहा, ‘हम मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पीड़ितों को हर मुमकिन मदद पहुंचाएं।’

Advertisement

खड़गे ने कहा, ‘जून 2023 की बालासोर रेल दुर्घटना के बाद ये ट्रेन के पटरी से उतरने का दूसरा बड़ा हादसा है। रेल मंत्रालय व केन्द्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के छह डिब्बे बुधवार रात को बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bihar, train accident, buxar train accident, Congress, Mallikarjun Khadge
OUTLOOK 12 October, 2023
Advertisement