Advertisement
18 May 2021

नीतीश से गर्लफ्रेंड के लिए कर दी अजीबो गरीब मांग, बॉयफ्रेंड बोला सर करें पूरा जिंदगी भर रहूंगा आभारी

TWITTER

देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच लगे लॉकडाउन की पाबंदियों से कई लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में बिहार के रहने वाले पंकज कुमार गुप्ता ने बिहार के मुख्यमंत्री से ट्वीट कर लॉकडाउन के दौरान शादी पर रोक लगाने की अर्जी लगा दी। इस अर्जी का कारण सुनकर आप भी हंस पड़ेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री और पंकज कुमार का ये ट्वीट पूरे सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है। आप भी जानिए पंकज के इस ट्वीट में आखिर ऐसा क्या था।

दरअसल बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन था। इसके बाद 13 मई को बैठक कर राज्य में यह लॉकडाउन 25 मई तक बढ़ा दिया गया। इसकी जानकारी सीएम नीतीश कुमार ने 13 मई को अपने ट्वीट में दी। जिस पर पंकज ने कमेंट कर दिया।

Advertisement

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

इस पर पंकज ने कमेंट कर लिखा कि सर अगर शादी-ब्याह पर भी रोक लगा देते तो मेरी गर्लफ्रेंड की शादी थी 19 मई को वह भी रुक जाती" आप का हम जीवन भर आभारी रहेंगे।

बता दें कि कुछ वक्त पहले ऐसा ही एक ट्वीट राजस्थान से सामने आया था। जिसमें अंकुर डोरवाल नाम के एक शख्स ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को ट्वीट कर कहा था कि लॉकडाउन में शादियों पर रोक लगा दें। उसकी गर्लफ्रेंड की शादी है वह रुक जाएगी।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: सीएम नीतीश कुमार, बिहार लॉकडाउन, गर्लफ्रेंड की शादी, नीतीश को ट्वीट, नीतीश को बॉयफ्रेंड का ट्वीट, शादी पर बैन, CM Nitish Kumar, Bihar lockdown, girlfriend's wedding, Nitish's tweet, Nitish's boyfriend's tweet, wedding ban
OUTLOOK 18 May, 2021
Advertisement