Advertisement
21 October 2020

बिहार चुनाव: भागलपुर में निवर्तमान विधायक की जगह नवोदित प्रत्याशी दिखायेंगे जौहर

बिहार में 28 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव में ‘मिनी राजस्थान’ के नाम से विख्यात भागलपुर जिले की कहलगांव और सुल्तानगंज सीट पर निवर्तमान विधायक की जगह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन ने नवोदित प्रत्याशी पर भरोसा जताते हुये उन पर दाव लगया है।

कहलगांव और सुल्तानगंज विधानसभा सीट उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर है। कहलगांव से कांग्रेस के शुभानंद मुकेश के पहली बार चुनावी रणभूमि में उतरने से उनके पिता एवं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। यहां से वर्ष 1969 से अबतक नौ बार निर्वाचित हो चुके सिंह इस बार अस्वस्थता की वजह से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इस बार श्री मुकेश की टक्कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पवन कुमार यादव के साथ मानी जा रही है। यहां से भागलपुर के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद अजय मंडल के भाई और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अनुज कुमार मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने रहे हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सदानंद सिंह को चुनौती देने के लिए लोक जनशक्ति पाटी (लोजपा) के हिस्से आयी इस सीट से पार्टी ने नये चेहरे नीरज कुमार मंडल को चुनावी अखाड़े में उतारा था। वहीं, टिकट पाने से वंचित भाजपा के युवा नेता पवन यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतर आये। श्री सिंह ने श्री मंडल को 21229 मतों के अंतर से पराजित किया था। वहीं, भाजपा से बागी पवन कुमार यादव चुनावी समर में तीसरे नंबर पर रहे। इस बार श्री यादव के पास कांग्रेस के किले कहलगांव को ध्वस्त करने की चुनौती है।

Advertisement

कहलगांव सीट पर भी हर किसी की निगाह टिकी हुई होंगी कि आखिर कांग्रेस के किले में सेंधमारी करना किसी पार्टी के लिए संभव होगा या कांग्रेस अपनी परंपरागत सीट को बचाने में कामयाब होगी। कहलगांव सीट पर 13 पुरुष और एक महिला समेत 14 प्रत्याशी चुनावी समर में अपना भाग्य आजमां रही हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख 30 हजार 798 है, जिनमें एक लाख 74 हजार 145 पुरुष और एक लाख 56 हजार 646 महिला तथा सात अन्य शामिल हैं। इस सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कृष्ण कुमार मंडल, जन अधिकार पार्टी (जाप) के अनिल यादव और वंचित समाज दल के मनोज यादव अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बिहार चुनाव, भागलपुर, निवर्तमान विधायक, जगह, नवोदित प्रत्याशी, दिखायेंगे जौहर, Bihar Election, In Bhagalpur, new candidate, Jauhar, sitting MLA
OUTLOOK 21 October, 2020
Advertisement