Advertisement
26 April 2021

मानवता शर्मसार: पिता की मौत, मां को शव के पास छोड़कर भागे बहू-बेटे

कोरोना महामारी के दौर में के तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। बिहार की राजधानी पटना के सम्पतचक प्रखंड के कनौजी कछुआरा पंचायत में भी चौंकाने वाला मामला सामने आया।

हिन्दू धर्म में पिता की अर्थी को कंधा पुत्र के देने का रिवाज है, लेकिन यहां बेटा और बहू मृत पिता के शव के पास मां को छोड़कर फरार हो गए।

हिंदुस्तान के मुताबिक, पुत्र के भागने के बाद इसका फर्ज भेलवाड़ा दरियापुर के मुखिया प्रतिनिधि रॉकी कुमार ने अर्थी को कंधे देकर निभाया। इसके बाद एम्बुलेंस से शव को गुलबी घाट अंतिम संस्कार के लिए भेजा।

Advertisement

भेलवाड़ा दरियापुर के मुखिया प्रतिनिधि रॉकी कुमार ने बताया कि कनौजी कछुआरा पंचायत में कृषि बिहार कॉलोनी है, वहां एक 65 वर्षीय वृद्ध बालेश्वर प्रसाद की संदिग्ध मौत हो गयी थी। रविवार को बालेश्वर प्रसाद के बेटे और बहू शव का अंतिम संस्कार करने के बजाय छोड़कर फरार हो गए। जबकि घर में मृतक की वृद्ध पत्नी ही थी। बालेश्वर प्रसाद की पत्नी पति के शव से लिपट कर विलाप कर रही थी।

इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना सम्पतचक प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी। हालांकि सम्पतचक प्रखंड विकास पदाधिकारी उषा कुमारी भी पूरे परिवार के साथ कोरोना पॉजिटिव हैं। इस कारण उन्होंने कॉल कर इसकी जानकारी दीं। मैं अपने आठ साथियों के साथ पहुंचा और अर्थी को कंधे देकर एम्बुलेंस से अंतिम संस्कार के लिए गुलबी घाट भेजा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बिहार, पटना, पिता की मौत, मानवता शर्मसार, Bihar, body of the father
OUTLOOK 26 April, 2021
Advertisement