Advertisement
09 April 2021

बिहार में भाजपा फिर से करने जा रही बड़ा खेल, इस पार्टी को लगेगा बड़ा झटका

file photo

विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जिस तरह से कई भाजपा नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़कर चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी का हाथ थामा था । उस समय से ही कई सारे कयास लगाए जा रहे थे। अब जब भाजपा राज्य में बड़ा भाई बन चुकी है नीतीश कुमार तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और चिराग पासवान का वजूद ही खत्म होने के कगार पर है , तो भाजपा ने उन बागी नेताओं पर नरमी दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे संकेत हैं की पार्टी उन नेताओं को दोबारा भाजपा में शामिल कर सकती है। इसके साथ ही उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी नहीं की जाएगी। जागरण के अनुसार 60 से अधिक विधायक घर वापसी कर सकते हैं।

इसके पीछे तर्क दियाया गया है कि पार्टी अब अपने जनाधार को राज्य में मजबूत करना चाहती है। वह आगे भी बड़े भाई की भूमिका में ही रहना चाहती है इसलिए ऐसे सभी नेताओं को पार्टी में शामिल करने की तैयारी है जो भाजपा को फायदा पहुंचा सकते हैं।

नीतीश कुमार का चिराग से बदला
हाल ही में लोजपा के इकलौते विधायक राजकुमार ने चिराग पासवान का दामन छोड़ जदयू का हाथ थामा है। उन्हें सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में जदयू की सदस्यता दिलाई गई। इससे पहले लोजपा के 200 से ज्यादा नेता जदयू में शामिल हो चुके हैं। इससे लोजपा को तगड़ा झटका लगा है।

Advertisement

दरअसल मटिहानी से विधायक राजकुमार सिंह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के द्वारा कारण बताओ नोटिस से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने जेडीयू में शामिल होने का मन बना लिया था और इसलिए वह बगावत पर उतर आए।

भाजपा से दूसरे दलों में शामिल हुए नेताओं में से कुछ ने पार्टी अपने इच्छा के अनुसार छोड़ी थी तो कुछ को अनुशासनहीनता के कारण निकाल दिया गया था। इनमें कुछ पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष और संगठन से जुड़े हुए हैं। अब पार्टी की नजर ऐसे नेताओं पर है जिन्होंने दूसरे दल में जाने के बाद भी भाजपा के खिलाफ नहीं कहा। अब वह घर वापसी के भी इच्छुक है। इसलिए पार्टी उन्हें फिर से शामिल करने के लिए सकारात्मक रूख दिखा रही है।

इन नेताओं की होगी घर वापसी
भाजपा ने पार्टी संभालने वाले राजेंद्र सिंह और रामेश्वर चौरसिया जैसे ढाई दर्जन नेताओं की पहचान की है। पार्टी में उनकी वापसी का आधार तैयार किया जाने लगा है। राजेंद्र सिंह की बात की जाए तो वह लगभग दो दशक तक झारखंड से लेकर बिहार तक भाजपा के संगठन महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे तमाम उच्च पदों पर स्थापित रह चुके हैं। उषा विद्यार्थी भी जिला महामंत्री से लेकर प्रदेश मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता तक रह चुकी हैं। रामेश्वर चौरसिया भाजपा के चार बार विधायक रह चुके हैं। इससे पहले वह भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन में कई प्रदेशों के प्रभारी भी रह चुक हैं।

बिहार से अभी से भाजपा मिशन-2024 की तैयारियां जोरो शोरो से शुरू हो चुकी है। यही वजह है कि पार्टी सारे नेताओ और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में जुट गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बिहार विधानसभा चुनाव, भाजपा मिशन-2024, बिहार सीएम नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा की वापसी, भाजपा में शामिल विधायक, चिराग पासवान के झटका, राजकुमार सिंह की वापसी, राजेंद्र सिंह, Bihar Assembly Election, BJP Mission-2024, Bihar CM Nitish Kumar, BJP's return to Bihar
OUTLOOK 09 April, 2021
Advertisement