Advertisement
26 May 2021

बिहार में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, हैवानियत के बाद कपड़े फाड़कर बिजली के खंभे पर लटकाया

बिहार में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कपड़े फाड़कर बिजली के खंबे पर लटकाया | प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार के समस्तीपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विभुतिपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में घर से शौच के लिए निकली एक महिला के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अनजाम दिया है। आज तक की खबर के अनुसार दुष्कर्मियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद बेहोशी की हालत में महिला को बिना कपड़ो के बिजली के खंभे पर लटका दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस इस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।


परिजनों ने बताया कि महिला सुबह शौच के लिए निकली थी। इस बीच कुछ लोगों ने महिला को उठा लिया और सुनसान जगह पर ले गए। उसके बाद दुष्कर्म करने की कोशिश की और जब महिला ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। महिला को हत्या की धमकी देने के बाद बदमाशों ने उसके साथ सामूहिक रुप से दुष्कर्म की घटना के अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि महिला के घर पर शादी समारोह की तैयारियां चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात के पीछ शादी की तैयारी के लिए आए टेंट बाजा वाले मजदूरों का हाथ हो सकता है। पुलिस ने शक के आधार पर उन 7 मजदूरों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। यह पूरा मामला पीड़िता के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है। 

Advertisement

 

TAGS: दुष्कर्म की वारदात, सामूहिक दुष्कर्म, गैगरेप, बिहार में गैगरेप मामला, Rape, gang rape, Gagrep case in Bihar, Misdemeanor incident
OUTLOOK 26 May, 2021
Advertisement