Advertisement
20 April 2025

आज बिहार दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बक्सर में जनसभा को करेंगे संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज यानी रविवार को बिहार के बक्सर जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस की बिहार इकाई के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि खड़गे बक्सर में रैली के बाद पटना में भी एक सभा को संबोधित करने वाले थे लेकिन इसे रद्द कर दिया गया है।

राठौड़ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘खरगे रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बक्सर के दलसागर स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह बक्सर में जनसभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे क्योंकि शाम को उनके कुछ कार्यक्रम निर्धारित हैं।’’

Advertisement

इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले खरगे का बिहार दौरा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राज्य में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिनमें राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वाम दलों वाला ‘महागठबंधन’ सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खिलाफ चुनावी मैदान में होगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सात अप्रैल को बेगूसराय जिले का दौरा किया था और वह पार्टी के मार्च ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ में शामिल हुए थे। उन्होंने पटना में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को भी संबोधित किया था।

TAGS: Congress President Mallikarjun Kharge, Bihar tour, Buxar
OUTLOOK 20 April, 2025
Advertisement