Advertisement
20 February 2023

पटना में पार्किंग को लेकर गोलीबारी, 2 की मौत, भीड़ ने आरोपी का घर-मैरिज हॉल जलाया

बिहार में पटना के जेठूली गांव में पार्किंग विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई घायल हो गए।

पार्किंग को लेकर विवाद यहां तक बढ़ गया कि गोलीबारी भी की गई। गोलीबारी होने के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर और गाड़ियों में आग लगा दी।

वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के गुस्से का सामने करना पड़ा और भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मामले में अभी तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

पटना सिटी के एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि इस घटना में 5 लोग घायल और 2 की मृत्यु की सूचना है। घायलों की हालत नाज़ुक है। गांव के मुखिया समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य कुछ लोगों के भी नाम है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि आरोपी के घर आग लगाई गई थी लेकिन अब हालात को काबू में कर लिया गया है। स्थानिय लोगों ने एसआई के सामने गोली चलाने की बात बताई है, अगर ऐसा कुछ हुआ है तो ये गंभीर मामला है। इस दिशा में जांच की जा रही है।



TAGS: Firing over parking in Patna, Patna police
OUTLOOK 20 February, 2023
Advertisement