Advertisement
21 November 2021

छठ पूजा पर बहन के ससुराल प्रसाद देने गया था युवक, बंदूक की नोक पर हो गई शादी

ट्विटर

शादी के इस सीजन में सोशल मीडिया में पकड़ौआ शादी का वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो बिहारशरीफ के मानपुर थाना क्षेत्र के परोहा गांव का बताया जा रहा है। पीड़ित धनुकी गांव निवासी नीतीश कुमार ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि बंदूर की नोक पर उसे किडनैप कर उसकी शादी करा दी गई। इतना ही नहीं इसका विरोध करने पर रातभर बांध कर उसे पीटा भी गया।

हिन्दुस्तान की खबर के अनुसार पीड़ित नीतीश ने बताया कि वह 11 नवंबर को छठ का प्रसाद देने अपनी बहन के ससुराल सरबहदी गांव गया था। जहां से लौटते वक्त परोहा गांव के पास कुछ लोगों ने बंदूकर दिखाकर उसे अगवा कर लिया और एक घर में उसकी जबरदस्ती शादी करा दी गई।

वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग युवक को धमकाते हुए भी दिख रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ आदमी युवक को जबरन खेतों में ले जा रहे हैं। वहीं जिस लड़की के साथ उसकी शादी करवाई जा रही है वह भी उसके पीछे-पीछे जा रही है। उनके साथ लोगों की भीड़ भी दिख रही है।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पकड़ौआ विवाह, बिहार में जबरन शादी, Pakaua marriage, forced marriage in Bihar
OUTLOOK 21 November, 2021
Advertisement