Advertisement
19 May 2021

बिहार: मांझी ने मारी पलटी, नीतीश नहीं अब ये तीन बड़े नेता निशाने पर

file photo

बिहार के पूर्व सीएम और इमामगंज के विधायक जीतन राम मांझी ने मंगलवार को तेजस्वी यादव के खिलाफ विवादित बयान दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा कि तेजस्वी खुद अपने पिता के साम्राज्य पर काम कर रहे हैं। उनके पिता के राज में हुआ चमत्कार भी हमने देखा है। उन्होंने आगे कहा कि वह सीएम के बेटे है और उनमें सीएम बनने की छटपटाहट है। मांझी का आरजेडी के खिलाफ यह नया अवतार नए रूख का संकेत है। असल में पिछले कुछ दिनों से वह सत्ता में मोल-भाव करने के लिए जद यू को निशाना बना रहे थे। लेकिन उन्होंने अपना रूख बदल दिया है। और अब तेजस्वी को निशाने पर लेने के साथ-साथ केंद्र में मोदी सरकार और बिहार में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी को निशाना बना रहे हैं। जाहिर मांझी अब नीतीश से गले-शिकवे दूर करना चाहते हैं। 

इसीलिए उन्होंने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए  कि अगर संभालना ही होता तो 15 साल में यह काम क्यों नहीं किया। गांव की पंचायतों में इसकी व्यवस्था करते तो आज स्वास्थ्य व्यवस्था का यह हाल ना होता। नीतीश कुमार उनके बिगड़े हुए रास्ते को संभालने में लगे हैं। उन्होंने तेजस्वी की नीतीश से तुलना करते हुए कहा कि आज सीएम सामुदायिक किचन से लोगों की मदद कर रहे हैं। यह काम तेजस्वी किसी भी हालत में नहीं कर पाएंगे यह मुझे पूरा विश्वास है। 

वहीं मांझी ने बिहार में बढ़ करे ब्लैक फंगस के मामलों पर मोदी सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि प्लानिंग होनी चाहिए थी। इन मामलों पर केंद्र सरकार द्वारा जो व्यवस्था की गई है वह पर्याप्त नहीं है। हालाकि बिहार सरकार इन मामलो को लेकर राज्य स्तर पर काम कर रही है। वहीं एंबुलेस विवाद पर रुडी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विधायक फंड से एंबुलेंस दी है लेकिन उसे घर पर नहीं लगाया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: जीतन राम मांझी, तेजस्वी यादव, बिहार में कोरोना, बिहार में ब्लैक फंगस, नीतीश कुमार, नीतीश सरकार, लालू प्रसाद यादव, Jeetan Ram Manjhi, Tejashwi Yadav, Corona in Bihar, Black Fungus in Bihar, Nitish Kumar, Nitish Sarkar, Lalu Prasad Yadav
OUTLOOK 19 May, 2021
Advertisement