Advertisement
21 February 2024

जद (यू) नेता महेश्वर हजारी ने बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, जानें क्या है वजह

जनता दल यूनाइटेड (जद यू) के नेता महेश्वर हजारी ने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बता दें कि हाल ही में बिहार में जदयू विधायक महेश्वर हजारी को विधानसभा के उपाध्यक्ष के तौर पर चुन लिया गया था।

विपक्ष की गैर मौजूदगी में विधानसभा के उपाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव हुआ। विपक्ष ने भूदेव चौधरी को उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा था। विपक्ष की अनुपस्थिति में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मत विभाजन के जरिए चुनाव करवाया। 243 सदस्यीय विधानसभा में महेश्वर हजारी के पक्ष 124 मत मिले और विपक्ष के प्रत्याशी भूदेव चौधरी के पक्ष में एक भी सदस्य का मत नहीं मिला।

विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार हजारी का इस्तीफा 21 फरवरी की दोपहर से प्रभावी हो गया।

Advertisement

बता दें कि कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र (आरक्षित) से दूसरी बार विधायक बने हजारी मार्च, 2021 से उपाध्यक्ष पद पर थे। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हजारी ने विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा क्यों दिया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: JD(U) leader Maheshwar Hazari, resigns, Post of Deputy Speaker of Bihar Assembly
OUTLOOK 21 February, 2024
Advertisement