Advertisement
21 June 2025

बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, वृद्धावस्था-विधवा पेंशन में 700 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की

बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बुजुर्ग-दिव्यांग और विधवा पेंशन में लगभग तीन गुना बढ़ोतरी

बिहार सरकार ने चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। सीएम नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन देने की बात कही है। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी।  

नीतीश कुमार ने इस बात की जानाकरी खुद अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने कहा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी।"

सीएम नीतीश ने ये भी कहा है कि वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।

Advertisement

चुनाव से पहले सीएम नीतीश की ये घोषणा सरकार के लिए बिहार चुनाव में काफी कारगार साबित हो सकती है, क्योंकि विपक्ष आम लोगों का मुद्दा उठाते हुए इन योजनाओं को लेकर अक्सर सरकार पर हमलावर था। अब सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राशि को लगभग तीनगुना से भी ज्यादा कर दिया है, जो गरीब और असहाय तबके की जीवीका के लिए काफी हद तक मददगार साबित होगी।

TAGS: Nitish Kumar, Bihar elections, old-age- disabled- widow, pension
OUTLOOK 21 June, 2025
Advertisement