Advertisement
15 September 2022

नीतीश कुमार का ऐलान- केंद्र में सत्ता में आने पर सभी पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा देंगे

साल 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत करते नजर आ रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को कहा कि केंद्र में सत्ता में आने पर ‘सभी पिछड़े राज्यों’ को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नीतीश ने पटना में एक समारोह से इतर पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर हमें (गैर-भाजपा दल) केंद्र में अगली सरकार बनाने का मौका मिलता है तो सभी पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा। ऐसी कोई वजह नहीं है कि यह नहीं किया जा सकता।’’

Advertisement

नीतीश ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वामदलों सहित सात दलों के महागठबंधन के साथ बिहार में सरकार बनाई थी। इसके बाद से ही वह लगातार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bihar Chief Minister Nitish Kumar, special category status, non-BJP alliance, Mahagathbandhan, BJP, JDU
OUTLOOK 15 September, 2022
Advertisement