Advertisement
21 August 2021

ममता का निर्मम रूप: शादी के खर्च से बचने के लिए सौतेली मां और सगे पिता ने की नाबालिग की हत्या, ऐसे दिया घटना को अंजाम

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार के भोजपुर में एक ऐसा वाक्या सामने आया है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल यहां एक युवती की सौतेली मां और उसके सगे पिता ने अपनी ही बेटी की बेदर्दी से हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने नहर के किनारे फेंक दिया। इस खबर से आस-पास के इलाकों में सनसनी फैल गई है।

आजतक की खबर के मुताबिक मृतका के मामा का आरोप है कि युवती की शादी का खर्च वहन न कर पाने की वजह से उसके सगे पिता और सौतेली मां ने उसकी हत्या कर सबूत मिटाने के लिए नहर के किनारे उसका शव फेंक दिया था। इतना ही नहीं ये लोग मृतका को अक्सर प्रताड़ित भी किया करते थे, जिसके खिलाफ 17 तारीख को उन्होंने मृतका के पिता और सौतेली मां के खिलाफ नवादा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

16 वर्षीय नाबालिग मृतिका बिहार के आरा शहर थाना इलाके के सर्वोदय नगर निवासी सोनी कुमार की पुत्री दिव्या कुमारी थी। जो तीन दिन पहले अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। युवती का शव मिलने पर पुलिस ने फौरन उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी दौरान खींची गई फोटो से उसके मामा ने उसकी पहचान कर ली।

Advertisement

मृतका के मामा के अनुसार दिव्या के लापता होने और उसकी हत्या करने जाने की आशंका को लेकर उन्होंने नवादा थाने में दिव्या की सौतेली मां शांति देवी और उसके पिता सोनी राय सहित चाची संध्या देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतका के मामले में अनुसार मृतका का कोई बाई या बहन नहीं थी। 13 साल पहले उसकी मां की भी इसी तरह रहस्मयी तौर पर हत्या कर दी गई थी।

मामा के आरोपो के मध्यनजर पुलिस ने मृतका की सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके पिता फरार चल रहे हैं। फिलहाल नवादा थाने की पुलिस मृतका की हत्या में शामिल उसेक पिता और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश में जूटी हुई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: युवती की हत्या, नाबालिग की हत्या, बिहार, बिहार में युवती की हत्या, Murder of girl, murder of minor, murder of girl in Bihar, Bihar
OUTLOOK 21 August, 2021
Advertisement