Advertisement
14 November 2022

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से हिल गई है बीजेपी: अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि देश की जनता को गुमराह करने वाली भाजपा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से हिल गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करना आसान है, लेकिन समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर राजनीति करना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ''इन लोगों ने देश की जनता को राष्ट्रवाद के नाम पर गुमराह किया है।

दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक गहलोत ने एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें लगता है कि वे अकेले देशभक्त हैं और "हम बिल्कुल भी देशभक्त नहीं हैं।"

Advertisement

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ये भाजपा के लोग देश की सभी संस्थाओं को नष्ट करने में लगे हैं और फासीवादी हैं।
गहलोत ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की कन्याकुमारी से कश्मीर यात्रा पर कहा, "राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने भाजपा को हिला दिया है। वे चिंतित हैं।"

उन्होंने कहा, "ये (भाजपा) लोग चरित्र की बात करते थे। ये लोग भयानक भ्रष्टाचार कर रहे हैं। वे हम पर आरोप लगाते हैं लेकिन ये लोग देश को लूटते हैं। आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ashok Gehlot, Bharat Jodo Yatra, BJP, Narendra Modi, Rahul Gandhi
OUTLOOK 14 November, 2022
Advertisement