Advertisement
02 April 2022

"फर्रुखाबाद का नाम बदल कर पांचाल नगर किया जाए": ऐतिहासिक तथ्यों का हवाला देकर भाजपा सांसद ने सीएम योगी को लिखा पत्र

ANI

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शहर का नाम बदलकर पांचाल नगर करने की मांग की ताकि “प्राचीन भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित किया जा सके”। हालांकि, भाजपा सांसद ने अपनी मांग को धार्मिक आधार पर होने से इनकार किया और कहा कि यह केवल "ऐतिहासिक तथ्यों" पर आधारित है। पत्र में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि तीन नदियों गंगा, रामगंगा, काली नदी के बीच बसे शहर फर्रुखाबाद का इतिहास अनादि काल से समृद्ध है।

उन्होंने लिखा, "फर्रुखाबाद का संबंध महाभारत काल से है। राजा द्रुपद की राजधानी कभी यहां हुआ करती थी और इसे पांचाल क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। द्रौपदी का 'स्वयंवर' वहीं हुआ था। एएनआई से बात करते हुए, सांसद ने अपनी मांग रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखना स्वीकार किया और कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए शहर का नाम पांचाल नगर में बदलने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि नाम हमारी विरासत के अनुसार हो ताकि लोगों को अच्छा लगे। हमने सीएम से अनुरोध किया है कि इसका नाम बदलकर पांचाल नगर किया जाए या अपराकाशी।

Advertisement

सांसद ने कहा, "यह स्थान हिंदू और जैन धर्म के लोगों के लिए पवित्र है। संकिसा में श्रीलंका, कंबोडिया, थाईलैंड, बर्मा और जापान सहित कई देशों के बौद्ध मठ हैं, जहां देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। साथ में, यह काशी की तरह, विभिन्न गलियों में 'शिवालय' के कारण इस शहर को अपराकाशी के नाम से भी जाना जाता है।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Farrukhabad, Mukesh Rajpoot, Farrukhabad, Uttarpradesh, Yogi Adityanath
OUTLOOK 02 April, 2022
Advertisement