Advertisement
27 December 2023

कांग्रेस आलाकमान ने की हिमाचल के नेताओं के साथ बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य के अन्य पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी और अन्य शीर्ष नेता मौजूद थे।

विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ आम चुनाव से पहले सीट-बंटवारे समझौते को अंतिम रूप देने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, इसलिए कांग्रेस आलाकमान विभिन्न राज्यों के नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर रहा है। सुक्खू ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ”हिमाचल प्रदेश में चार (लोकसभा) सीटें हैं और कांग्रेस चारों पर मजबूत है।” चार में से तीन सीटें फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास हैं, जबकि एक सीट कांग्रेस के पास है।

दूसरी तरफ कांग्रेस लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश भर में 'भारत न्याय यात्रा' निकाल रही है। ये यात्रा देश के 14 राज्यों और लगभग 85 जिलों को कवर करेगी। यात्रा के जरिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ज्यादा से ज्यादा लोगों से बातचीत करेंगे और देश की महिलाओं, युवाओं, गरीबों और हाशिए पर रहने वाले लोगों से जुड़ेंगे।के. सी वेणुगोपाल ने आगे बताया कि मूल रूप से ये बस यात्रा होगी लेकिन बीच-बीच में राहुल गांधी पैदल मार्च भी करेंगे।14 जनवरी को इंफाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।वेणुगोपाल के मुताबिक कांग्रेस की इस यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच प्यार, स्नेह फैलाना है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, Congress high command, Loksabha election strategy, Loksabha election 2024, Narendra modi, Rahul Gandhi
OUTLOOK 27 December, 2023
Advertisement