Advertisement
11 October 2023

कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान, चंद्रयान-3 सामूहिक क्षेत्र की सफलता, आगे भी प्रयोग रहना चाहिए जारी

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि ‘चंद्रयान-3’ सार्वजनिक क्षेत्र की सफलता है और देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को हमेशा सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित, व्यवस्थित और क्रियान्वित किया जाना चाहिए।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन पर संसदीय स्थायी समिति के प्रमुख रमेश ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में यह बात कही। समिति के सदस्यों ने यहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मुख्यालय का दौरा किया।

राज्यसभा सदस्य रमेश ने कहा, ‘‘पिछले 60 वर्षों में भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित, व्यवस्थित और क्रियान्वित किया जा रहा है और इसे इसी तरह जारी रहना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 सार्वजनिक क्षेत्र की सफलता है।

Advertisement

बेंगलुरु, बांदीपुर, काबिनी और मैसुरु की पांच दिवसीय यात्रा पर आई समिति ने ‘चंद्रयान-3’ की सफलता और ‘आदित्य एल-1’ मिशन के प्रक्षेपण के लिए इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

रमेश ने कहा कि समिति के सदस्यों ने इसके (इसरो के) इंजीनियरों और वैज्ञानिकों के साथ ज्ञानवर्धक बातचीत की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, Jairam Ramesh, BJP, Chandryan 3, ISRO
OUTLOOK 11 October, 2023
Advertisement