Advertisement
07 December 2023

दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी भी खराब, पारा गिरा नीचे

दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह ठंड महसूस की गई और कोहरा छाया रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत थी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 297 था।

इससे पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ। बुधवार को वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' से मंगलवार को 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई, लेकिन स्वस्थ वायु गुणवत्ता के लिए डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों की तुलना में यह काफी अधिक रही।


कई क्षेत्रों में AQI:

Advertisement

आनंद विहार: 348
द्वारका सेक्टर 8: 301
अशोक विहार: 323
आईटीओ: 313
जहांगीरपुरी: 338
पंजाबी बाग: 324
नजफगढ़: 259
श्री अरबिंदो मार्ग: 244
न्यू मोती बाग: 295
पटपड़गंज: 278
आरके पुरम: 303
रोहिणी: 307
सोनिया विहार: 324
वज़ीरपुर: 325

सांस संबंधी समस्याओं के मामले बढ़ें

शहर में सुबह-सुबह साइकिल चलाने वाले लोगों ने प्रदूषण के कारण सिरदर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। अस्पतालों में इसके मरीज बढ़ रहे हैं। खासतौर से उनको ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जो काम के चक्कर में बाहर रह रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Delhi air quality, Delhi temperature dips, air quality index in delhi, Delhi, weather news
OUTLOOK 07 December, 2023
Advertisement