Advertisement
09 January 2022

पति की हैवानियत से परेशान पत्नी ने दर्ज कराई थाने में शिकायत, कोर्ट ने जब्त करा दी आरोपी की बत्तीसी

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक गजब का मामला सामने आया है। दिसंबर 2021 की शुरुवात में एक महिला ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था कि उसका पति उससे अननेचुरल संबंध बनाता था। इस दौरान वह उसके प्राइवेट पार्ट सहित पूरे शरीर में दांत से काटता था। महिला ने शिकायत में कहा कि पहली रात से ही उसका पति इस तरह की हरकतें कर रहा था।

नवभारत टाइम्स की खबर के अनुसार महिला ने अपनी दूसरी शादी गुजरात के 67 साल के जूलर से की थी। वह अपने पति से 27 साल छोटी है और इंदौर की रहने वाली है। महिला ने कहा कि उसके पति के दांत भी नहीं है, लेकिन वह बनावटी दांत लगा कर उसके साथ बेरहमी से संबंध स्थापित करता है।

पत्नी के विरोध करने पर जूलर उसे धमकी देता था। वह महिला से कहता था कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके परिवार को खत्म करवा देगा। महिला दिसंबर की शुरुआत में किसी तरह उसके शिकंजे से भाग निकली। उसने पूरी वारदात इंदौर के महिला थाने में दर्ज कराई।

Advertisement

पत्नी ने दिसंबर में पति के खिलाफ अननैचुरल सेक्स रिलेशन बनाने का केस दर्ज कराया था। पत्नी ने आरोप लगाए थे कि संबंध बनाते समय पति उसे दांत से काटता है। महिला की ओर से एडवोकेट कृष्ण कुमार कुम्हारे ने पैरवी की। उन्होंने महिला पर की गई हैवानियत के फोटो और चोट के निशान कोर्ट में पेश किए थे। कोर्ट ने केस को महिला से संबंधित गंभीर अपराध मानते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस को उसकी नकली बत्तीसी जब्त करने को कहा है। 

महिला की शिकायत पर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता ने बताया कि जूलर की पहली पत्नी की कोरोना काल में मौत हो गई थी। वह भी काफी वक्त से अपने पहले पति से अलग थी। रिश्तेदारों के माध्यम से जूलर का रिश्ता उसके पास आया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: हैवानियात का मामला, इंदौर पुलिस, A case of debauchery, Indore Police, husbands cruelty
OUTLOOK 09 January, 2022
Advertisement