Advertisement
17 November 2023

मध्य प्रदेश में चुनाव हुआ समाप्त, 71.32 फीसदी हुआ वोटिंग

PTI प्रतीकात्मक तस्वीर

विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को हो रहा मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया। एक चुनाव अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जो मतदाता मतदान केन्द्र पर कतार में खड़े हैं, उन्हें मतदान करने दिया जाएगा।

राज्य में चुनावी मैदान में 2,533 उम्मीदवार हैं, जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूर्ववर्ती और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जैसे राजनीतिक दिग्गज शामिल हैं। 

Advertisement

नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों में मतदान अपराह्न तीन बजे समाप्त हो गया, जबकि राज्य के बाकी इलाकों में मतदान शाम छह बजे समाप्त हुआ। राज्य के सभी 230 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। 

अधिकारी ने बताया कि बालाघाट जिले की नक्सल प्रभावित बैहर सीट पर 80.38 प्रतिशत, लांजी में 75.07 प्रतिशत और परसवाड़ा में 81.56 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा चुनाव शुक्रवार को एक ही चरण में हुए, जबकि परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Election, Election commission, Voter, Madhya pradesh, Congress
OUTLOOK 17 November, 2023
Advertisement