Advertisement
31 August 2019

महाराष्ट्र के धुले में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 12 की मौत, 58 घायल

ANI

महाराष्ट्र के धुले जिले में शनिवार को एक फैक्ट्री में विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई। यह घटना धुले के शिरपुर कस्बे की है जहां एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक से विस्फोट होने की वजह से 12 लोगों की जान चली गई। साथ ही 58 लोग गंभीर से रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

सुबह दस बजे की घटना

बताया जा रहा है कि केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। यह घटना धुले जिले के शिरपुर में सुबह दस बजे के करीब हुई। 

Advertisement

कई लोग अभी अंदर 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक विस्फोट का कारण पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि काफी लोग अभी भी अंदर हो सकते हैं। दमकल और पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 12 people dead, 58 injured, explosion, chemical factory, Dhule, Maharashtra
OUTLOOK 31 August, 2019
Advertisement