Advertisement
22 April 2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 12 पर्यटक घायल

file photo

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में कम से कम 12 पर्यटक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हमला बैसरन नामक घास के मैदान में हुआ, जहां केवल पैदल या टट्टुओं से पहुंचा जा सकता है। आज सुबह पर्यटकों का एक समूह घूमने गया था।

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, अज्ञात बंदूकधारियों ने पर्यटकों पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे कई लोग घायल हो गए। एक महिला ने फोन पर पीटीआई को बताया, "मेरे पति के सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य भी हमले में घायल हुए हैं।" महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को निकालने के लिए अधिकारियों ने एक हेलिकॉप्टर को लगाया। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को स्थानीय लोगों ने अपने टट्टुओं पर घास के मैदान से नीचे उतारा। पहलगाम अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि 12 घायल पर्यटकों को वहां भर्ती कराया गया है और सभी की हालत स्थिर है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे थोड़ी देर पहले, गोलीबारी की आवाजें सुनने के बाद सुरक्षा बल पहलगाम पर्यटन शहर के बैसरन मैदानों की ओर रवाना हुए।

Advertisement

यह घटना ऐसे समय हुई है जब वर्षों तक आतंकवाद से जूझने के बाद कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। साथ ही, 38 दिवसीय अमरनाथ तीर्थयात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है। देश भर से लाखों तीर्थयात्री दो मार्गों से अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा करते हैं - दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा छोटा लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 22 April, 2025
Advertisement