Advertisement
14 January 2017

पटनाः गंगा नदी में नाव डूबने से 19 लोगों की मौत

पटनाः गंगा नदी में नाव डूबने से 19 लोगों की मौत | गूगल

डूबी नौका पर करीब 40 लोग सवार थे और वे मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी के लिए गंगा किनारे वैशाली जिला के सबलपुर दियारा इलाके में गए थे और ये लोग उसी नौका पर सवार होकर पटना के रानी घाट की ओर आ रहे थे।

खबरों के मुताबिक कुछ लोग तैरकर नदी के बाहर आ गए जबकि कुछ परिजनों ने शिकायत की है कि उनके परिवार के सदस्य लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक चंदन कुशवाहा घटनास्थल पर मौजूद हैं।

क्षमता के अधिक लोगों के सवार हो जाने के डूबी इस नौका के डूब जाने से पीडित हुए लोगों के परिजन छाती पीटते देखे गए। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं।

एजेंसी

TAGS: drowned, boat, Ganga, overloading
OUTLOOK 14 January, 2017
Advertisement