Advertisement
27 July 2018

दिल्ली की गौशाला में 36 गाएं मृत मिलीं

दिल्ली में द्वारका के छावला इलाके में एक गौशाला में 36 गाएं मृत मिली हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को मामले की जांच के आदेश दिए हैं और अधिकारियों को 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा है।

पुलिस को दोपहर 12.30 बजे गायों की मौत के बारे में सूचना मिली। इस गौशाला में 1400 गाएं हैं और ऐसी आशंका है कि इन 36 गायों की मौत किसी बीमारी की वजह से हुई है। चिकित्सकों की एक टीम गौशाला में मौजूद है।

समाचार एजेंसी एएनआइ को गौशाला में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि यहां पानी का मोटर दो दिन से काम नहीं कर रहा था। लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। उसने कहा कि हमने अपनी ओर से पूरी कोशिश की पर गायों के इलाज के लिए कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था।

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने कहा कि वेटनरी डॉक्टर मामले की जांच कर रहे हैं। वे मरी हुई गायों का पोस्टमार्टम भी करेंगे। जब इनकी रिपोर्ट आ जाएगी तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

TAGS: Delhi, cows, found, dead, cowshed
OUTLOOK 27 July, 2018
Advertisement