Advertisement
13 April 2025

आंध्र प्रदेश में पटाखा निर्माण इकाई में दुर्घटना में 8 की मौत, सात अन्य घायल

file photo

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में आग लगने से दो महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया।

गृह मंत्री वी अनिता ने पीटीआई को बताया, "आग दुर्घटना में दो महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।" उन्होंने बताया कि घायलों को यहां के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अनिता और जिला अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पीटीआई जीडीके एमएस जीडीके आरओएचहो गए। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 13 April, 2025
Advertisement