Advertisement
17 September 2018

रेवाड़ी गैंगरेप केस: छात्रा की हालत बिगड़ने पर आरोपियों द्वारा बुलाया गया डॉक्टर भी गिरफ्तार

File Photo

रेवाड़ी में एक युवती के साथ रेप के मामले में एक डॉक्टर संजीव कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है जिसे आरोपियों ने बुधवार (12 सितम्बर) को दुष्कर्म के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ने पर बुलाया था।

दुष्कर्म की बात जानने के बाद भी डॉक्टर ने पुलिस को नहीं दी जानकारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चिकित्सक ने पीड़िता का प्राथमिक उपचार किया था। उसे आरोपियों ने धमकी दी थी। उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की बात जानने के बाद भी पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी।

Advertisement

हरियाणा पुलिस ने रेवाड़ी की एक युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म के सिलसिले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया बल्कि दो अन्य मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी जारी है। एक आरोपी सेना का जवान है।

जिला पुलिस अधीक्षक का कर दिया गया तबादला

राज्य सरकार ने भी कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि विशेष जांच दल (एसआईटी) प्रमुख और मेवात एसपी नाजनीन भसीन ने रेवाड़ी में संवाददाताओं को बताया कि निशू नाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों पंकज, जो सेना का जवान है और मनीष को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों एक डॉक्टर भी शामिल

इससे पहले पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलकर उन्हें इस मामले में जांच में हुई प्रगति से अवगत कराया। संधू ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दो अन्य लोगों में डॉ संजीव शामिल है जिसने अपराध के बाद सबसे पहले युवती को देखा था।

कोचिंग जाने के दौरान छात्रा के साथ हुआ ये दुष्कर्म

दूसरा आरोपी दीनदयाल गिरफ्तार हुआ है जिसके कमरे में छात्रा के साथ कथित रूप से दुष्कर्म हुआ था। रेवाड़ी की रहने वाली स्कूल टॉपर छात्रा (19) को बुधवार को पड़ोसी महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में एक बस स्टॉप से अगवा कर लिया गया था।

सरकार द्वारा सम्मानित हो चुकी इस छात्रा के साथ ये घिनौना काम तब हुआ जब वह कोचिंग के लिए जा रही थी उसे कथित रूप से नशीले पदार्थ का सेवन कराके सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: A doctor, was also arrested, Rewari gang-rape, case
OUTLOOK 17 September, 2018
Advertisement