Advertisement
26 November 2022

अभिनेता विक्रम गोखले का 77 वर्ष की आयु में निधन

हिन्दी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में निधन हो गया है। वह 77 वर्ष के थे। उन्हें गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए बालगंधर्व रंगमंच में रखा जाएगा। शाम 6 बजे पुणे के वैकुंठ श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार की क्रिया संपन्न होगी। 

 

40साल के फिल्मी करियर में विक्रम गोखले ने कई सफल फिल्मों में काम किया। वह हिंदी और मराठी सिनेमा की कामयाब फिल्मों का हिस्सा थे। उन्हें हम दिल दे चुके सनम और अग्निपथ में निभाए किरदारों के लिए याद किया जाता है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Actor vikram gokhle passed away, vikram gokhle passed away, Vikram gokhale dead, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, Vikram gokhale death,
OUTLOOK 26 November, 2022
Advertisement