Advertisement
13 December 2021

अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव, पार्टी में हुई थीं शामिल

ANI

अभिनेत्री करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। हाल ही में दोनों कोविड प्रोटोकॉल तोड़ते हुए कई पार्टियों में शामिल हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक दोनों घर पर ही आइसोलेट हैं और उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की सलाह पर उनको इलाज मुहैया करवाया जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएमसी ने उनके संपर्क में आए लोगों को कोरोना का आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाने के आदेश दिए हैं। बीएमसी अब उन सभी लोगो को ट्रेक करने की कोशिश कर रही है जो पिछले दिनों इनके साथ पार्टी में शामिल हुए थे. या फिर किसी भी तरह से संपर्क में आए थे।

पिछले दिनों करीना कपूर अपने गर्ल गैंग के साथ भी पार्टी करते हुए देखी गई थीं। पार्टी में उनके साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुई थीं। पार्टी अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर पर रखी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो दिन पहले करीना कपूर और अमृता करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं। उस दौरान उनकी बहन करिश्मा भी मौजूद थीं। करण ने ये पार्टी 'कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे होने पर रखी थी।

Advertisement

करीना इसी साल फरवरी में दूसरी बार मां बनी थीं। उनके पॉजिटिव आने के बाद से फैन्स काफी परेशान हैं। इससे पहले काजोल की बहन तनीशा मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव आई थीं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फॉलोवर्स को इसकी जानकारी दीं। उनकी भी हालत स्थिर है और वो घर पर क्वारंटीन हैं। साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उन्होंने खुद की लापरवाही स्वीकार करते हुए अपने फैन्स से सावधानी बरतने की अपील की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Actress, Kareena Kapoor, Amrita Arora, Corona, करीना कपूर, कोरोना
OUTLOOK 13 December, 2021
Advertisement