Advertisement
18 July 2017

नायडू के इस्तीफे के बाद स्मृति ईरानी को सूचना और तोमर को शहरी विकास मंत्रालय का प्रभार

नायडू के इस्तीफे के बाद स्मृति ईरानी को सूचना और तोमर को शहरी विकास मंत्रालय का

एएनआई के मुताबिक, वर्तमान में कपड़ा मंत्रालय का प्रभार संभाल रही स्मृति ईरानी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, नरेंद्र सिंह तोमर को शहरी विकास मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 अरुण जेटली पहले से ही वित्त मंत्रालय के साथ रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। इसी साल मनोहर पर्रिकर के गोवा के मुख्यमंत्री बनने से रक्षा मंत्री का पद खाली हुआ था। वहीं, पर्यावरण मंत्री अनिल दवे का निधन होने से हर्षवर्धन को पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। हर्षवर्धन पहले से विज्ञान मंत्रालय संभाल रहे हैं।

गौरतलब है कि एनडीए की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सोमवार को उन्होंने अपने तीनों मंत्रालयों से इस्तीफा दे दिया था। वेंकैया नायडू मोदी कैबिनेट में कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नायडू के पास सूचना प्रसारण मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय और गरीबी उन्मूलन मंत्रालय सहित तीन मंत्रालय थे।

Advertisement


TAGS: After Naidu's resign, smriti Irani, get I&B, Tomar gets, urban development
OUTLOOK 18 July, 2017
Advertisement