Advertisement
16 December 2017

बोले मनमोहन- राहुल का अध्यक्ष बनना ऐतिहासिक, नई ऊंचाइयों को छुएगी कांग्रेस

ताजपोशी के बाद मनमोहन सिंह ने कहा, यह कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक दिन | File Photo

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने के मौके पर बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। राहुल ने पूरे देश का दौरा किया है। वह देश की समस्याओं को जानते हैं। उम्मीद है कि उनकी अगुआई में कांग्रेस नई ऊंचाइयों को छुएगी।

कांग्रेस मुख्यालय में जुटे नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनमोहन ने कहा, ‘राहुल ऐसे समय में हमारी पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान संभाल रहे हैं, जब देश की राजनीति में अशांत माहौल है।एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद ने इस बात का उल्लेख किया है कि देश में उम्मीदों भरी राजनीति पर भय की राजनीति हावी होना खतरनाक है। उम्मीदों की राजनीति में परिवर्तन लाने और इसे बनाए रखने के लिए हम राहुल गांध्‍ाी पर निर्भर हैं।

पूर्व पीएम ने कहा कि राहुल गांधी को लंबे समय तक प्रशिक्षित किया गया और वह कई सालों से कांग्रेस की कई राजनीतिक गतिविधियों की देखरेख करते आए हैं। राहुल साहस और विनम्रता के साथ समर्पण, प्रतिबद्धता और नेतृत्व की एक नई भावना साथ लाए हैं। इस मौके पर उन्होंने सोनिया गांधी के साथ अपने अनुभव को भ्‍ाी साझा किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के साथ मिलकर मैंने 19 साल तक काम किया। दस साल तक सरकार के दौरान उनके सहयोग से देश के गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने में हमने लगातार काम किया और लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। मनमोहन ने कहा, भारत के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। अगर मैं कुछ भावुक हो जाऊं तो मुझे क्षमा कर देना। चूंकि अब सोनिया जी पार्टी की कमान राहुल जी को सौंप रही हैं, हम पार्टी को एकजुट रखने के लिए सोनिया जी को सलाम करते हैं, वह पिछले 19 सालों से इस जिम्मेदारी को निभाती आई हैं। 

TAGS: After, coronation, Manmohan Singh, historic day, Congress
OUTLOOK 16 December, 2017
Advertisement