Advertisement
10 March 2018

विपक्ष के आरोप के बाद सुमित्रा महाजन भी बोलीं, सदन में मुझे भी बोलने नहीं दिया जा रहा है

File Photo

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी कहा कि संसद में उन्हें भी बोलने नहीं दिया जा रहा है। हालांकि उन्होंने आशा जताई है कि स्थिति जल्द ही ठीक हो जाएगी। इसस पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि उन्हें सदन में बोलने से रोका जा रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को कहा कि संसद में उन्हें भी बोलने नहीं दिया जा रहा है और आशा जताई कि यह स्थिति जल्द ही सही होगी। विपक्षी पार्टी द्वारा लोकसभा में नहीं बोलने देने के आरोप पर उन्होंने कहा, किसी को भी यहां तक कि मुझे भी बोलने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान का समर्थन करते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा कि सोमवार से शुरू हुए बजट सत्र के बाद लोकसभा में गतिरोध के चलते विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी नहीं बोल पा रहे हैं। उन्होंने कहा, कोई भी तभी बोल सकता है, जब सदन व्यवस्थित तरीके से चले। आशा है कि सदन की कार्यवाही अगले हफ्ते से सुचारू रूप से चलेगी।

Advertisement

सोनिया गांधी ने इंडिया टु़डे कांक्लेव में शुक्रवार को ही कहा था कि सत्ता पक्ष और बीजेपी के सदस्य विपक्षी सदस्यों को बोलने नहीं देते और संसदीय नियमों को दरकनिार कर विपक्ष की आवाज को दबाया जाता है। उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार में विपक्ष के साथ किसी भी किस्म का सामंजस्य नहीं है।

इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यहां तक कहा था कि मोदी सरकार किसी भी गंभीर विषय पर चर्चा नहीं करना चाहती है। सोनिया गांधी के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने भी शुक्रवार को कहा कि सदन व्यवस्थित तरीके से नहीं चल पा रहा है, जहां मुझे भी बोलने नहीं दिया जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: After the opposition, Sumitra Mahajan also said, I am not being allowed, to speak in the house
OUTLOOK 10 March, 2018
Advertisement