Advertisement
31 May 2020

आंधी से ताज महल की रेलिंग टूटकर गिरी, कई पेड़ उखड़े, लेकिन मुख्य मकबरे को क्षति नहीं

दुनिया भर में भारत की सबसे मशहूर इमारत और 16वीं सदी की प्रेम की निशानी के तौर पर चर्चित तालमहल को पिछले दिनों आंधी-तूफान से क्षति पहुंची है। शुक्रवार की रात को आई आंधी-तूफान में ताजमहल की मार्बल रेलिंग टूकर गिर गई। आंधी-तूफान से तीन लोगों की मौत होने और अनेक पशुओं के भी मरने की खबर है।

ताज महल परिसर में पेड़ भी गिरे

स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की रात को आंधी आने के कारण रेलिंग टूटकर गिर गई। ताजमहल का रखरखाव देखने वाले भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण (एएसआइ) के अधीक्षक पुरातात्विक बसंत कुमार स्वर्णांकर ने बताया कि ताज महल परिसर में कई पेड़ गिर गए और इमारत की मार्बल की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertisement

मुख्य मकबरे की रेलिंग टूटी

उन्होंने कहा कि ताजमहल परिसर में पश्चिमी गेट और पर्यटक के प्रवेश और तलाशी वाले गेट के पास टिकट वाले स्थान पर नुकसान हुआ है। अनेक पेड़ उखड़ गए। ताजमहल के मुख्य मकबरा की यमुना नदी के तरफ की रेलिंग का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। लाल बलुआ पत्थर की भी रेलिंग को नुकसान हुआ है। ताजमहल परिसर में करीब दस पेड़ टूट गए। वैसे मुख्य मुकबरे को क्षति होने की कोई खबर नहीं है।

तीन लोगों की आंधी से मौत

रेलिंग गिरने से तीन लोगों की मौत होने की भी खबर है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। जिले के एडीएम (फाइनेंस) योगेंद्र कुमार ने बताया कि आंधी में कई जानवरो के मरने की भी खबर है। कुछ मकानों को भी नुकसान हुआ।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Taj Mahal, thunderstorm, Agra
OUTLOOK 31 May, 2020
Advertisement