Advertisement
17 June 2025

अहमदाबाद विमान हादसा: डीएनए मिलान से 135 मृतकों की शिनाख्त हुई, 101 लोगों के शव परिजनों को सौंपे गए

अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना के पांच दिन बाद, अब तक डीएनए मिलान के जरिये 135 मृतकों की पहचान कर ली गई है और 101 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंप दिये गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बता दें कि इस हादसे में 270 लोगों की जान चली गई।

 

Advertisement

अधिकारी मृतकों की पहचान करने के लिए डीएनए जांच कर रहे हैं, क्योंकि 12 जून को हुई विमान दुर्घटना में कई लोग इस कदर झुलस गए कि उनके शवों की शिनाख्त नहीं की जा सकती।

 

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश जोशी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मंगलवार सुबह तक 135 लोगों के डीएनए नमूनों का मिलान कर लिया गया है और 101 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंप दिये गए हैं। इन 101 मृतकों में पांच लोग विमान में सवार नहीं थे।’’ उन्होंने कहा कि ये 101 लोग गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान और दीव के विभिन्न हिस्सों के रहने वाले थे।

 

जोशी ने उम्मीद जताई की कि सभी मृतकों के डीएनए मिलान की प्रक्रिया मंगलवार शाम या बुधवार सुबह तक पूरी हो जाएगी।

 

गत बृहस्पतिवार को अपराह्न 1.39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। लंदन जा रहे इस विमान में सवार 242 लोगों में केवल एक यात्री जीवित बचा।

 

इसके अलावा, दुर्घटना स्थल पर 29 अन्य लोग भी मारे गए थे, जिनमें से पांच एमबीबीएस छात्र थे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ahmedabad plane crash, 135 dead bodies identified, DNA matching, bodies of 101 people, families
OUTLOOK 17 June, 2025
Advertisement