Advertisement
17 June 2025

अहमदाबाद से लंदन जाने वाले एअर इंडिया विमान AI-159 में तकनीकी खराबी, उड़ान से पहले ही रद्द हुई फ्लाइट

अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-159 मंगलवार को कैंसिल हो गई। इसके बाद यात्रियों को गुस्सा भड़क गया। यह विमान आज दोपहर 1:10 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरने वाला था, मगर विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण फ्लाइट कैंसिल करने की घोषणा कर दी गई।

यात्रियों को फ्लाइट रद्द होने का कारण नहीं बताया गया, लेकिन माना जा रहा है कि किसी तकनीकी कारण से फ्लाइट को रद्द किया गया है। इस फ्लाइट को उसी रूट पर उड़ान भरना था, जिस रूट पर पिछले दिनों एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI171 ने उड़ान भरी थी और क्रैश हो गई थी।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, AI-159 फ्लाइट के एक यात्री ने कहा, "मैं दोपहर 1 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से गैटविक, लंदन जा रहा था, लेकिन मुझे अभी पता चला है कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है। क्रू मेंबर फ्लाइट रद्द करने का कोई कारण या किराया वापसी के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए।"

बता दें कि यह फ्लाइट ठीक उसी रूट पर जाने वाली थी, जहां कुछ दिन पहले एअर इंडिय की फ्लाइट AI171 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Air India flight AI-159, Ahmedabad to London, cancelled, technical glitch
OUTLOOK 17 June, 2025
Advertisement