Advertisement
06 April 2017

मुंबई, पुणे में कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाएगी एयर इंडिया

google

एयर इंडिया के एक सूत्र ने कहा कि  हम मुंबई और पुणे हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन बाधित करने की चेतावनी के मद्देनजर इन हवाई अड्डों पर तैनात अपने कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ा रहे हैं। सूत्र ने कहा कि एयर इंडिया के कर्मचारी की सुरक्षा सर्वोपरि है और वह इसको लेकर कोई खतरा नहीं मोल ले सकती।

यह कदम इसलिए भी उठाने की संभावना है क्योंकि मुंबई और पुणे हवाई अड्डों पर कुछ एयर इंडिया कर्मचारी संघ शिवसेना की ट्रेड यूनियन भारतीय कामगार संघ से संबद्ध हैं।

शिवसेना सांसदों ने पार्टी सांसद रवींद्र गायकवाड़ के विमान सफर पर लगी रोक हटाने के संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू से कोई भरोसा मिलने में असफल रहने के बाद महाराष्ट्र के दो प्रमुख हवाई अड्डों पर एयर इंडिया विमान का संचालन बाधित करने की चेतावनी दी है। गायकवाड़ पर गत महीने एयरलाइन के एक अधिकारी को चप्पल से मारने का आरोप लगा था। गायकवाड़ ने घटना के बाद पहली बार इससे पहले दिन में लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: एयर इंडिया, गायकवाड़, मुंबई, पुणे, कर्मचारियों, सुरक्षा
OUTLOOK 06 April, 2017
Advertisement