Advertisement
09 February 2017

एयर इंडिया ने परिचालन प्रमुख को उड़ान ड्यूटी से हटाया

एयर इंडिया ने परिचालन प्रमुख को उड़ान ड्यूटी से हटाया | google

डीजीसीए के उडान सुरक्षा विभाग ने कल ही एयर इंडिया कार्यकारी निदेशक (संचालन) कैप्टन एके कथपलिया को उड़ान ड्यूटी से हटाने का आदेश दिया था। एयरलाइन के सूत्रों ने बताया कि  डीजीसीए के आदेशों का अनुपालन करते हुए कैप्टन कथपलिया को अब किसी और उडान को संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विमानन नियामक को इस मामले की रिपोर्टिंग के नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अलावा एयरलाइन ने आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय एक जांच समिति गठित किया था।

एयरलाइन के पायलट यूनियन आईसीपीए ने इस तथ्य की ओर प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया था। इसके बाद इस मामले की जांच आवश्यक हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि भारतीय वाणिज्यिक पायलट संघ (आईसीपीए) से शिकायत मिली कि दिल्ली हवाई अड्डे पर पिछले 25 दिनों से एक वरिष्ठ कार्यकारी पायलट उड़ान पूर्व चिकित्सा परीक्षण से बच निकलता रहा है।

Advertisement

एयरक्राफ्ट रूल के नियम 24 के मुताबिक विमान उड़ान पर जाने से 12 घंटे पूर्व चालक दल के सदस्य किसी तरह से शराब का सेवन नहीं करेंगे और इसके लिए दल के महिला या पुरुष सदस्यों के लिए विमान में सवार होने और उतरने से पूर्व दोनों परिस्थितियों में मदिरा सेवन से संबंधित परीक्षण कराना अनिवार्य है। इस तरह के परीक्षण से इनकार करने वाले चालक दल के सदस्य को उड़ान ड्यूटी से चार सप्ताह के लिए हटा लिया जाता है और एयरलाइन को ऐसे मामले में अनुशासनात्मक कार्यवाही करनी होती है। (एजेंसी)

TAGS: एयर इंडिया, परिचालन प्रमुख, उड़ान ड्यूटी, हटाया, डीजीसीए
OUTLOOK 09 February, 2017
Advertisement